Spread the love


हल्द्वानी शहर में कई लोगों के साथ सोने के आभूषण बनाने के नाम पर धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग एस एस पी कार्यालय पहुंचे पुलिस कप्तान ने तत्काल एस ओ मुखानी और एस ओ जी की टीम को सुनार की धरपकड़ में लगा दिया है। हल्द्वानी स्थित एस एसपी मंजूनाथ टी सी के कार्यालय में आज दोपहर 10 12 लोग धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत लेकर पहुंचे सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत थी कि हल्दुचौड के एक सुनार ने उनके साथ सोने के आभूषण बनाने के नाम पर धोखा किया है सुनार नरेंद्र उर्फ नीरज ने कई लोगों से रुपए और सोना चांदी लिया है लेकिन तय समय से देने की वजह वहां पहले ही रफू चक्कर हो गया । हल्द्वानी के गुजरोड़ा निवासी पुष्पा कन्याल ने एस एस पी को शिकायत देकर कहा कि उन्होंने नीरज को 100000 और 85000 देकर 20 ग्राम सोने का आभूषण बनवाने को दिया था उन्होंने बीती 8 फरवरी को उनका आभूषण मिलने की बात कही थी लेकिन इससे पहले ही 6 फरवरी को नीरज दुकान बंद कर फरार हो गया तभी से नीरज का मोबाइल भी बंद जा रहा था । घर पर उनकी पत्नी सामान वापस करने से इनकार कर रही है कहां की इसकी शिकायत सोमवार को मुखानी थाने में भी दी गई थी आरोप लगाएं गए कि नीरज 6 फरवरी से लोगों का सोना लेकर भागा है उसने 20 ग्राम 21 ग्राम और 26 ग्राम व अन्य से सोने के आभूषण चमकाने व बनाने के नाम पर रुपए लिए और फरार हो गया एस एस पी मंजूनाथ ने सामूहिक धोखाधड़ी के मामले की गंभीरता को देखते
हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एस ओ जी के साथ एस ओ मुखानी सुशील जोशी को जांच सौंपी गई है।

You cannot copy content of this page