Spread the love


गदरपुर । समाज सेवा के कार्यों में अग्रणीय रहने वाले ग्रोवर डेंटल केयर के चिकित्सकों द्वारा दंत चिकित्सा एवं सफाई के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया। ग्रोवर डेंटल केयर गूलरभोज मोड, बड़ौदा बैंक के सामने वाली गली गदरपुर, उधम सिंह नगर के चिकित्सक डॉक्टर शुभम ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित एवं अपने बुजुर्गों के आशीर्वाद से एक निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें सहभागिता करते हुए क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे और भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर ने भी आशीर्वाद दिया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर एवं वार्ड नंबर 6 के सभासद रमन छाबड़ा द्वारा संयुक्त रूप से करवाया गय मनोज गुंबर द्वारा चिकित्सक डॉक्टर शुभम को शाल ओढ़ाकर कर उनकी सेवाओं के प्रति समर्पित भावना को देखते हुए सम्मानित किया गया। डॉक्टर शुभम और डॉक्टर मोहित ने बताया कि हर महीने जरूरतमंद मरीजों के लिए दंत चिकित्सा एवं सफाई शिविर लगाया जाएगा जिसके लिए सभी को अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस मौके पर डॉ एन डी ग्रोवर,रोहित फैराज ,आकाश कोचर, देवेंद्र सिंघ के अलावा ज्योति, रितु, सलोनी, सरस्वती ,पूनम ,खुशबू, राधिका, शीतल , रेखा एवं परमजीत कौर आदि शामिल रहे।

You missed

You cannot copy content of this page