Spread the love

नगला। नगर पालिका परिषद नगला द्वारा नगला क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की जाने वाली 140 स्ट्रीट लाइटों के कार्य का आज विधिवत शिलान्यास पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला के साथ किया।
शिलान्यास अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर विरोधियों द्वारा भ्रामक तथ्यों के माध्यम से नगला के विकास कार्यों को बाधित करने का प्रयास किया गया, जिसके कारण विगत वर्षों में क्षेत्र का विकास प्रभावित रहा। उन्होंने कहा कि नवगठित नगर पालिका परिषद नगला में चुनाव संपन्न होने के पश्चात अब बोर्ड अध्यक्ष एवं सभासद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। नगला को सुंदर एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में स्ट्रीट लाइटों की स्थापना एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कदम है।
नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि वे निरंतर घर-घर जाकर नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके त्वरित समाधान के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में पूरे नगला क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग की योजना को लागू किया गया तथा अब स्ट्रीट लाइट स्थापना का कार्य प्रारंभ किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है तथा नगला के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, नगर पालिका के सभासदगण सुनील रुहेला, गोपाल जोशी, धनुज यादव, सुरेंद्र यादव, सुनील प्रसाद, अजय बंसल, अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट, रामू बिष्ट, नारायण अरमोली, गंगा पपोला, कैलाश जोशी, काली चरण, कैलाश जोशी, पारस जोशी, हरीश जोशी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page