
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा आदर्श कॉलोनी स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबू खान के आवास पर आयोजित शादी की 22वी सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल हुई,जहां उन्होंने बाबू खान और उनकी धर्मपत्नी नगर निगम की नवनिर्वाचित पार्षद राणा सुमन को बुके प्रदान कर उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की l इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने कहा कि बाबू खान और राणा सुमन, सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर कार्य करते रहे हैं, और वह उनकी मैरिज एनिवर्सरी पर उन्हें शुभकामनाएं देती है l इस इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे ।











