Spread the love

खुरपिया, किच्छा में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की ऐतिहासिक सौगात पर कल इंदिरा गांधी खेल मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नागरिक अभिनंदन समारोह के भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने समस्त क्षेत्रवासियों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किच्छा के खुरपिया फार्म में एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर के बाद अब 1100 एकड़ में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की सौगात दी है। इसके उपलक्ष्य में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में जनता, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल रहा! कड़ी धूप के बावजूद, इंदिरा गांधी खेल मैदान में हजारों की संख्या में जनसैलाब ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गर्मजोशी से स्वागत किया और खुरपिया में एम्स और इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए उन्हें हृदय से अभिनंदन किया। इस अद्वितीय जनसैलाब को देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गदगद हो गए और उन्होंने किच्छा के विकास के लिए कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों को मंच से स्वीकृति दी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राजेश शुक्ला की सक्रियता और किच्छा की जनता के प्रति उनके समर्पण की विशेष सराहना करते हुए कहा, “पूर्व विधायक राजेश शुक्ला वर्तमान विधायको से कहीं अधिक किच्छा की जनता के लिए सक्रिय रहकर सेवा कर रहे हैं।” इस बयान ने जनता में जोश और उत्साह का संचार किया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए भी सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि किच्छा की जनता के स्नेह और समर्थन ने उन्हें सदैव प्रेरित किया है। कहा कि किच्छा का भविष्य उज्ज्वल है और सरकार की नई योजनाओं से क्षेत्र में विकास की नई लहर दौड़ेगी!

You missed

You cannot copy content of this page