किच्छा: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क, आवास विकास, किच्छा में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने योग शिक्षक भूपाल सिंह नेगी के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, योग प्रशिक्षक, महिलाओं व युवाओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।
पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं है, यह हमारे जीवन जीने की शैली है। यह आत्मा और परमात्मा के बीच की एक सेतु है, जो मन, शरीर और चेतना को संतुलन में लाकर व्यक्ति को एक बेहतर मानव बनाता है। भारत की यह प्राचीन विद्या आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से पूरी दुनिया में फैल चुकी है। योग ने विश्व को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है।”
पीएमश्री राजकीय हाई स्कूल परिसर में पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित योग शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ अत्यंत सार्थक है। यह हमें याद दिलाती है कि जब प्रकृति स्वस्थ होगी, तभी मानव समाज भी स्वस्थ रहेगा। योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य, बल्कि सामाजिक और वैश्विक स्वास्थ्य की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को भी इसके महत्व से परिचित कराना चाहिए।
कार्यक्रम में योगाचार्य भोपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।
आयोजक मंडल ने पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर एवं समर्पण भाव से प्रतिदिन सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क आवास विकास किच्छा में निशुल्क योग कराने वाले प्रशिक्षित योगाचार्य भूपाल सिंह नेगी को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, धर्मराज जायसवाल, हीरा सहगल, राजू सिंधी, महेंद्र पाल, देवेंद्र शर्मा, डॉक्टर मनोहर लाल, अजय गर्ग, राजकुमार ठुकराल, देवेंद्र शास्त्री, ठाकुरदास सिंधी, सी पी मित्तल, आर के शर्मा, रितेश मित्तल, क्रय विक्रय अध्यक्ष मूलचंद राठौर, रमन कोली, विवेक राय, शरण संधू, प्रकाश पंत, मनजीत सिंह, नाजिम मलिक, कविता मान,मधु गुप्ता, सुनीता गंगवार, धनीराम, उमाशंकर रस्तोगी, ओंम तनेजा, हारून मलिक, जावेद मलिक, संजीव खन्ना, राजकुमार कलरा, संदीप दीक्षित, कमलेश राठौर, अजीत सक्सेना, नितिन वाल्मीकि, जितेंद्र गुप्ता, अमरनाथ कश्यप, दया दसीला, कुलदीप बग्गा, मनी सक्सेना, रितिक कश्यप, राजकुमार कोली, रमन कोली, हीरा सरकार, जानकी तिवारी समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।








