
शक्तिफार्म । नगर के मुख्य सुभाष चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सितारगंज को नई पहचान दी। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि 2012 से पूर्व सितारगंज विधानसभा क्षेत्र, विकास के मामले में 67 नंबर पर था। वर्तमान समय में अन्य विधानसभा क्षेत्र यहां के विकास मॉडल को कॉपी कर रहे हैं।प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारिओ व सदस्यो ने ढोल नगाड़ो के साथ जोरदार स्वागत कर फूल माला पहनाया साथ ही बस स्टैंड से पैदल चलकर बहुगुणा जी के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुँचे ।यहां कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की पत्नी सुमेधा बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रमाणिक, कार्तिक राय, संजय बाछाड़, मयंक अग्रवाल, किशोर राय, राजेंद्र डसीला, जगदीश डालमिया, गोपाल सरकार, देबू मंडल, पंकज बासु, गोविंद पोखरिया, रविंद्र विश्वास, , रविंद्र विश्वास, मनोज सरकार, तारक मंडल, रविंद्र अग्रवाल,विक्की मंडल, शुभम गर्ग, राजकुमार शाह, जगदीश डालमिया, कृपासिंधु हीरा, विधान दास, नारायण सरदार, कृष्णपद मंडल अजीत शाह,ओमप्रकाश कालरा,नरेश साना,विधान मंडल,राजेश रस्तोगी,देवाशीष पोद्दार,दिनेश दास, पवित्र वाबली,अशोक मंडल,सुवीर सरकार,परेश मंडल,विजय वागला आदि मौजूद रहे।








