Spread the love

सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर गुंजन सुखीजा को दी जन्मदिन एवं होली पर्व की शुभकामनाएं

गदरपुर । रंगों का त्योहार होली पर्व के दौरान कैंप कार्यालय में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा जी का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया । सकैनिया रोड स्थित गुंजन सुखीजा के कैंप कार्यालय पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं का जमावड़ा सवेरे से ही लगना शुरू हो गया कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें उपहार देते हुए जन्मदिन की
शुभकामनाएं प्रदान की गई साथ ही होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए एक दूसरे को रंग लगाकर पर्व मनाया।
कार्यकर्ताओं एवं साथियों का प्यार देखकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि आप सभी के प्यार के वे हमेशा आभारी रहेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा हमेशा दिए जा रहे सहयोग पर उनका धन्यवाद किया इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाने के साथ सभी को शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद गुंजन सुखीजा जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

You cannot copy content of this page