
गदरपुर। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति गदरपुर के तत्वावधान में मकर संक्राति पर्व एवं समिति की 26 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित उत्तरायणी पर्व पर कुमाऊं व गढ़वाल की गौरवशाली परम्परा व संस्कृति जीवंत होने के साथ लोक गायको द्वारा गाये गए गीतों की धुन पर लोग जमकर झूम उठे । पारम्परिक वाद्य यंत्रो की धुन पर धिरकते छोलिया नर्तकों के साथ ही लोक कलाकारों की मनोहर प्रस्तृति पर दर्शक भी जमकर थिरके। राजकीय इण्टर कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन खटीमा से आए गायक तरुण सकलानी एवं सुपरस्टार लोक गायक पुष्कर मेहर द्वारा पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति करते हुए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया । समिति पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल सिंह और उनकी पत्नी चंद्रा जोशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया,अपने संबोधन में चंद्रा जोशी ने आयोजित किये जा रहे 10 दिवसीय उत्तरायणी पर्व के कार्यक्रम की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान कीं । इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रविन्द्र कुमार आर्या,सचिव मनोज कुमार काण्डपाल, उपाध्यक्ष मनोज पांडे,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रणजीत सिंह बिष्ट,संरक्षक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट,डॉ नवीन उपाध्याय,सुरेश चन्द्र तिवारी,पदम सिंह बिष्ट, नंदा बल्लभ भट्ट,बलराम आर्या, डीगर देव मांडे,समिति आडिटर इन्द्रमणि तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष चम्पा पांडे,उपाध्यक्ष मनोज पांडे,कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य,उप कोषाध्यक्ष बलवन्त सिंह दानू, रंजीत सिंह,राजेन्द्र बिष्ट हीरा सिंह,दर्शन सिंह नेगी,प्रेम आर्या, सुमित उपाध्याय,प्रमोद टम्टा, जीवन सिंह बिष्ट,ललित मेलकानी,बहादुर नेगी,हुकुम सिंह बिष्ट,अंकुर काण्डपाल,गीता पपोला आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज कांडपाल ने किया।











