Spread the love


गदरपुर। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति गदरपुर के तत्वावधान में मकरसंक्राति पर्व एवं समिति की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित उत्तरायणी पर्व पर कुमाऊं व गढ़वाली की गौरवशाली परम्परा व संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया गया । पारम्पारिक वाद्य यंत्रों की धुन पर धिरकते छोलिया नर्तकों के साथ ही लोक कलाकारों की मनोहर प्रस्तुति पर दर्शक भी जमकर थिरके। रविवार को राजकीय इण्टर कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे डाॅ. नवीन चन्द्र उपाध्याय, विशिष्ठ अतिथि गजेन्द्र सिंह बिष्ट एडवोकेट, प्रहलाद राम आर्या सेवानिवृत्त तहसीलदार, नन्दाबल्लभ भट्ट सेवानिवृत्त विद्युत विभाग, डीगर देव पाण्डे सेवानिवृत्त विद्युत विभाग, पदम सिंह बिष्ट सेवानिवृत्त पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। बाहर से पधारे कलाकार सुपर स्टार लोक गायक सीमा विश्कर्मा, सुपर स्टार लोकगायक गजेन्द्र राणा, सुपर स्टार लोक गायक रमेश बाबू गोस्वामी आदि द्वारा रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम एवं उत्तराखंड के वाद्य यंत्रोँ व छोलिया नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डा. नवीन उपाध्याय ने सर्व प्रथम लोगों को मकरसंक्रांति उत्तरायणी पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से भारतीय संस्कृति की छठा उभर कर सामने आती है। वही क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा एवं रविन्द बजाज, कांग्रेस वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पाल सिंह ने भी लोगों मकरसक्रांति की शुकामनायें दी, वहीं विशेष अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति संरक्षक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, सुरेश चन्द तिवारी, अध्यक्ष रविन्द्र कुमार आर्या, सचिव मनोज काण्डपाल, उपाध्यक्ष मनोज पाण्डे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चम्पा पाण्डे, कोषाध्यक्ष अजीत बोरा, उप कोषाध्यक्ष बलवन्त सिंह दानू, उप सचिव गीता पपोला, समाजसेवी ईश्वर गुप्ता, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, टीकम खेड़ा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेश खुराना, मोहन सिंह पानू, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश भुड्डी,संतोष गुप्ता, पूर्व सभासद मनोज गुम्बर, सतीश मिड्ढा,परमजीत सिंह, रविन्द्र सिंह, संजय असगोला, गुलशन शर्मा,एसआई पूरन सिंह तोमर,ललित टम्टा, शिव राणा, जनकवि शेरकोटी सुबोध शर्मा, कै.खड़क सिंह,मुकेश कुमार, संजीव अरोरा, नवीन जोशी,रविंद्र कुमार त्रिपाठी,रामचंद्र रावत सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन पंकज काण्डपाल ने किया। कार्यक्रम के अन्त में खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया।

You cannot copy content of this page