
शक्ति फार्म के प्रसिद्ध तारक नाथ मंदिर में आज से भव्य मेले की हुई शुरुआत इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे इस मौके पर शक्तिगढ़ नगर पालिका चेयरमैन सुमित मंडल ने बताया कि यह मेला 11 तारीख से 15 तारीख तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मेले की सबसे खास बात चड़क पूजा है, जो यहां की प्रमुख परंपरा मानी जाती है मेले के दौरान कई भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेने पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण के रूप में शिव बारात की तैयारी भी जोर-शोर से की जा रही है वहीं, मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति द्वारा भोजन की उत्तम व्यवस्था भी की गई है, जिससे हर कोई इस धार्मिक आयोजन का आनंद ले सके कुल मिलाकर, शक्ति फार्म का यह मेला आस्था, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया है, वहीं उपस्थित कुछ भक्तों ने बताया कि हम एक महीने तक उपवास करते हैं और बाबा भोलेनाथ की सेवा पूरे तन मन धन के साथ करते हैं जहां श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।










