गदरपुर। ब्लाक गदरपुर के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना नई अनाज मंडी में सुबह आठ बजे शुरु हो गयी। मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
मणिकांत मिश्रा,चुनाव पर्यवेक्षक अपूर्वा पाण्डेय द्वारा मतगणना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पूर्ण मतगणना देर रात्रि में समाप्त हुई। जिसमें ग्राम प्रधान पद से ग्राम पंचायत विजय नगर से मीना विश्वास,बुक्सौरा से मनप्रीत कौर,श्रीरामपुर से ललिता विश्वास,आानन्द खेड़ा से चंचल देवी,अमरपुर से श्रीराम सिंह, रायपुर से दर्शना कौर,खानपुर पूर्व सेे प्रियंका,लम्बाखेड़ा से दिलशाद,बूरानगर से सुमित्रा देवी,पिपलिया से कामन देवी, महतोष से अफसाना बेगम, अलखदेवी से मनोज गौड़, अलखदेवा से प्रदीप सिंह फौजी, बराखेड़ा से आयूष कोचर, लखनऊ से गगनदीप सिंह, गदरपुरी से नमिता,गुमचैय्या से सपना रानी,रामजीवनपुर से रिजवान,पत्थकुई से साबिर हुसैन,झगड़पुरी से लक्ष्मी देवी, मोतियापुर से सुमन,राजपुरा से रेनू,कुआंखेड़ा से पुष्पा रानी, कनकटा से गुरजीत सिंह,रूपपुर से भगवती देवी,रफीनगर से नीलम रानी,राजपुर फतेहगंज से प्रीतम,खेमपुर से कविता, रोशनपुर से लखबीर सिंह, नारायणपुर दोहरिया से.सुनीता कौर,बरीराई से प्रेमवती,धनपुर विजयपुर से मयंक कालड़ा,
धीमरी ब्लाक से गीता,जगनपुरी से सूरज हालदार,मदनापुर से जगतार,चन्दन नगर से अमेला, सकैनिया से मीना देवी,गिरधर नगर से निशा बधवा,जाफरपुर से बब्बी कुमार.खटौला से पूजा रानी,धीमरखेड़ा से ब्रजेश,कूल्हा से गीता देवी,बकैनिया से सीमा कुशवाह,डौंगपुरी से स्वदेश कुमार डंग,भैसिया से शिवम गंभीर,जयनगर से नवनीत कौर, गदरपुरा से मोहम्मद शाहिद, कोपा से गीता ने विजयी प्राप्त की। क्षेत्र पंचायत की 40 सीटों में विजय नगर प्रथम से मंजू मंडल,विजयनगर द्वितीय से गुरप्रीत सिंह,विजय नगर तृतीय से जसविन्दर कौर (निर्विरोध), बुक्सौरा से निशित विश्वास, श्रीरामपुर से विनोदिनी गाईन, आनन्दखेड़ा से रीमा पाईक, रायपुर से राजेन्द्र कौर,खानपुर पूर्व से किरन रानी,अलखदेवी से अभिषेक कुमार,लम्बाखेड़ा से सरिता चौधरी,बूरानगर से विमला देवी,महतोष से तरन्नुम,बराखेड़ा से सचिन बजाज,लखनऊ से कवलजीत कौर,गदरपुरा से सविना,गुमचैय्या से रेखा, पत्थकुई से हरबंस कौर, झगड़पुरी से हसीन जहां,सरोवर नगर से मंगत सिंह,खानपुर पश्चिम से नीरज,नंदपुर से राजेन्द्र कुमार,डौंगपुरी से अहमद निशा, बकैनिया से बलवीर चन्द,मसीत से शहनाज,रफीनगर से विनोद कुमार दहुजा,गिरधरनगर से ज्योति ग्रोवर,खेमपुर से अनिकेत सिंह,धनपुर विजयपुर से किरन, बरीराई प्रथम से बन्दना ढाली, बरीराई द्वितीय से मिथेलश चौधरी,धीमरी ब्लाक से सुमन पंवार,मदनापुर से कमलेश देवी, चन्दननगर से स्वाती मंडल, सकैनिया से रविकुमार,खटौला से सुनीता,धीमरखेड़ा से बिक्रमजीत सिंह.चुने गये। वहीं ब्लाक प्रमुख की सशक्त दावेदार भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रीत ग्रोवर की धर्मपत्नी ने भी गिरधरनगर से बीडीसी सदस्य की सीट जीत ली है और ब्लाक प्रमुख के लिए जुट गये है।
वहीं जिला पंचायत की पांच सीटों में खटोला से दीपा देवी, बरीराई से भावना कोरंगा, खेमपुर से सिल्की खेड़ा,गदरपुरा से रेखा रानी और खानपुर पूर्व से सुषमा हालदार विजयी घोषित की गयी।







