
गदरपुर । वसुधैव कुटुम्बकम् के अनुरोध पर नेत्रदान हुआ
काशीपुर के प्रतिष्ठित डॉ आर पी रस्तोगी के देहावसान के पश्चात उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राजरानी रस्तोगी एवं सुपुत्र डॉ प्रदीप राज रस्तोगी ने नेत्रदान हेतु सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। डॉक्टर साहब की मृत्यु के बाद भी अब उनकी दान की गयी आँखों (कॉर्निया) से दो लोगों के नेत्र प्रकाशित होंगे। डॉक्टर साहब के ब्रह्मलीन होने के समाचार पर वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के अजय अग्रवाल एवं प्रियांशु बंसल जी के अनुरोध पर रुद्रपुर महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस के मित्तल उपस्थिति एवं डॉ एल एम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने कागजी औपचारिकता पूरी कर नेत्रदान की प्रकिया सम्पन्न की ।इस नेत्रदान के लिए महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने वसुधैव कुटुंबकम् के सभी माननीय सदस्यों का आभार व्यक्त किया और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओंसे भी इस कार्य में योगदान के लिए मदद मांगा।










