रुद्रपुर। वार्ड नं. 32 भूरारानी निवासी और युवा कवि- लेखक डॉ. खेमकरण सोमन की कहानी ‘मास्टर श्यामपुरिया’ का नाट्य मंचन मिरांडा हाउस कॉलेज, (दिल्ली विश्वविद्यालय) नई दिल्ली की फैकल्टी ऑफ थिएटर डिपार्टमेंट द्वारा 40 से अधिक छात्राओं द्वारा किया गया। सभी छात्राएँ बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन के अंतर्गत अभी फर्स्ट सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं, जिन्होंने करियर के रूप में शिक्षा का चुनाव किया है।

भूरारानी निवासी और स्व. बुलकी साहनी एवं स्व. सीता देवी के सुपुत्र डॉ. खेमकरण सोमन ने बताया कि उनकी यह कहानी विगत वर्ष इंडिया टुडे वार्षिकी-2024 में प्रकाशित हुई थी। भारत विभाजन के समय मुल्तान, पाकिस्तान से आकर भारत में बस गए ‘मास्टर श्यामपुरिया’ एक ऐसे शिक्षक की कहानी है जिनकी दृष्टि में शिक्षा, शिक्षक और विद्यालय का बहुत महत्व हैं। मास्टर श्यामपुरिया चाहते हैं कि उनके शिष्य पढ़-लिखकर कलेक्टर, प्रोफेसर और अन्य सरकारी सेवाओं में जाएँ, और अपने देश, समाज और क्षेत्र की सेवा बहुत ईमानदारी से करें। पर दुःख का विषय है कि उनके शिष्य और वे, एक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
डॉ. खेमकरण सोमन वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड में हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली, जिला- चमोली में कार्यरत हैं। उनकी रचनाएँ देश-विदेश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं, जर्नल, ई मैगज़ीन और ब्लॉग्स में प्रकाशित होती रहती हैं। उन्होंने बताया कि प्रख्यात रंगकर्मी और फिल्म निर्देशक लोकेश जैन जी के निदेशक में ‘मास्टर श्यामपुरिया’ का नाट्य मंचन सफलतापूर्वक हुआ, जिसके लिए डेढ़ महीने तक प्रतिदिन चालीस छात्राओं ने दस से सोलह घंटे तक निरंतर अभ्यास किया। यह कहानी कुल दो सौ चालीस छात्राओं ने पढ़ी गईं और विशेषरूप से चालीस छात्राओं द्वारा अभिनय एवं गीतों के साथ मई माह में नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें कनिष्का शर्मा, खुशनुमा, महक गंभीर और मुस्कान अग्रवाल मुख्य भूमिका में थीं।
डॉ. खेमकरण सोमन की कहानी ‘मास्टर श्यामपुरिया’ के नाट्य मंचन की उपलब्धि पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. कमल किशोर पांडे, डॉ. अतीश वर्मा, डॉ. आर.एस. भाकुनी, डॉ. मनीषा, डॉ. अनिल कुमार सैनी, डॉ. रवीश कुमार त्रिपाठी, डॉ. एम.सी. पांडे, शिक्षाविद संजय सिंह श्रीनेत, रूपेश कुमार सिंह, जगदीश चंद्र, चंदन बंगारी, डॉ. सावित्री मठपाल, डॉ. सुभाष वर्मा, शैलेय, दीपक कुकरेजा, पलाश विश्वास, मोहन खेड़ा, डॉ. पूनम सिंह, पुष्पा देवी, भारत भूषण चुघ सोनू, सुशीला, रोहन कुमार, राजेंद्र कालरा, अंजार अहमद, डॉ. कमला देवी, मो. आलम, डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. दर्शन सिंह कांबोज, डॉ. संध्या चौरसिया, डॉ. संगीता, प्रथम साहनी, अंतरा साहनी, रोशन कालरा, मोहन कालरा, डॉ. शशिभूषण मलिक, बंटी कालरा, ललित खत्री, हेमंत कालरा, बलदेवराज छाबड़ा, अशोक गांधी, अमित जोशी, सौरभ, नंद किशोर साहनी, गणेश साहनी, पारस चुघ, दीपक छाबड़ा, प्रभुनाथ, मोना देवी, सरिता, कीर्ति, सन्नी, अनिल कुमार, कुसुम , सुमन, सुनीता, विनय कुमार, आनन्द कुमार, टोनी धवन, देशराज, उषा टम्टा, इंद्रजीत कौर, महेंद्र मौर्या और ओंकार सिंह ढिल्लो ने शुभकामनाएँ दीं।









