Spread the love

सितारगंज में गैस एजेंसी पर लगी भीड़ को लेकर कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं और उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हालांकि इस मामले में गैस एजेंसी प्रबंधन ने इन अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया है। एजेंसी पर उपभोक्ता नियमित रूप से सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं और सामान्य प्रक्रिया के तहत गैस का वितरण किया जा रहा है गैस एजेंसी के मैनेजर राजेंद्र सिंह गढ़िया ने बताया कि हमारे यहां गैस लेने में किसी को भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। बस उपभोक्ताओं का नंबर लगा होना चाहिए, वे आएं और तुरंत अपना गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें साथ ही बताएं कि सुबह से एक गाड़ी हम बांट चुके हैं और दूसरी गाड़ी बांटने के लिए खड़े हुए हैं उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर 25 दिन के अंतराल में ही दिया जा रहा है, जैसा पहले से निर्धारित व्यवस्था के अनुसार मिलता रहा है उन्होंने बताया कि एजेंसी की ओर से किसी भी प्रकार की ब्लैक मार्केटिंग नहीं की जा रही है और सभी उपभोक्ताओं को नियमों के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है ऐसे में गैस एजेंसी प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें।

You cannot copy content of this page