Spread the love

गदरपुर समस्त देशवासियों को भाजपा मंडल महामंत्री अभिषेक वर्मा ने विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी है। वर्मा नें कहा कि विजय का प्रतीक दशहरा का पावन पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलनें की प्ररेणा देता है। हम सभी मानवता के कल्याण की भावना के साथ सत्य ,न्याय और विकास के पथ पर हमेशा आगे बढ़ते रहे। वर्मा नें कहा कि सभी के जीवन में सुख,समृद्धि,खुशहाली आए सकारात्मक ऊर्जा का विकास हो विजयदशमी पर्व पर यही कामना है। विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षाल्लास के साथ मनाया जाता है।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।विजयादशमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है। नवरात्रि के नौ दिन जगदम्बा की उपासना करके भक्तों में शक्ति का संचार होता है। भगवान श्रीराम के समय से यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

You cannot copy content of this page