Spread the love

रुद्रपुर मा० उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर की तहसील काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित विभिन्न रिट याचिकाओं में सुनवाई हेतु दिये गये आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा शनिवार को जिला सभागार में याचिकाकर्ताओं की उपस्थिति में सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने याचिकाकर्ताओं को साक्ष्य/अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु एक सप्ताह का अन्तिम अवसर दिया गया।जिलाधिकारी ने बताया कि मा० उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर की तहसील काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित विभिन्न रिट याचिकाओं में सुनवाई करते हुए पृथक-पृथक आदेश पारित किये गए है। जिलाधिकारी ने बताया कि मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित उपरोक्त आदेश के अनुपालन अनुरुप याचिककर्ताओं द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदनों पर सुनवाई करते हुए अपने-अपने समर्थन में साक्ष्य/अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु एक सप्ताह का अन्तिम अवसर दिया गया।सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, ओसी ऋचा सिंह, गौरव पाण्डेय, जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, पटल सहायक सचिन काला सहित याचिकाकर्ता आदि मौजूद थे व वर्चुअल माध्यम से उप जिलाधिकारी काशीपुर, तहसीलदार जुड़े थे।

You cannot copy content of this page