Spread the love

गदरपुर ।ग्राम मजराशीला स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में मेधावी बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण करते हुए साहिबजादा अजीत सिंह का जन्मदिन और स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई । सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई के संयोजक देवेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन तथा विवेकानंद स्कूल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य खुशाल रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका आरती रावत द्वारा किया गया । देवेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि गुरू गोविन्द सिंह जी के बड़े साहबजादे अजीत सिंह द्वारा दुश्मन की फौज से लड़ते हुए चमकौर साहिब में देश धर्म की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी। वहीं खुशहाल रावत ने बताया कि स्वामी विवेकानंद द्वारा देश-विदेश में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करते हुए देश सेवा के कार्य किये, उनके द्वारा अपना सारा जीवन समाज सेवा के कार्यों में लगाया गया । उन्होंने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान सभी बच्चों को किया । इस दौरान शिक्षण सामग्री देकर कक्षा 6,7 व 8 के एक दर्जन मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया,जिनमें निशा, आयशा,अर्चना,चाहत,विपिन, प्रदीप,साकिब,तमन्ना,कैफ,
रोबिन के अलावा हेमलता, रूपाली,अर्शी एवं श्रीजी शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने तथा देश सेवा का संकल्प करवाकर प्रसाद वितरण किया गया।

You cannot copy content of this page