
गदरपुर। श्री श्याम मित्र मंडल गदरपुर द्वारा भव्य संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त भाग लेकर भक्ति रस में डूबकर झूम उठे।
महोत्सव में वृंदावन से पधारी पूर्णिमा साध्वी जी ने अपने मधुर भजनों से ऐसा भक्तिमय वातावरण निर्मित किया कि संपूर्ण पंडाल “श्याम रंग” में रंग गया। रुद्रपुर के अमन सांवरिया जी ने भी अपने सुरमयी स्वरों से बाबा श्याम का गुणगान कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष विजय अनेजा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्याम बाबा की कृपा से यह आयोजन हर वर्ष और भी अधिक भव्यता के साथ संपन्न किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने भी श्याम मित्र मंडल को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे भक्ति कार्यक्रम समाज में सद्भाव और आस्था को मजबूत करते हैं। श्रद्धालुओं ने राधा की रसोई में लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया ।इस मौके पर एडिशनल एसपी सपन किशोर सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार मिंटू,कपिल गंडा,विनोद भुसरी, वेद बजाज, मुनि भुसरी, अभिषेक गुंबर,अभिषेक वर्मा, देव चौधरी,अशोक बत्रा,अजय गाबा, दीपक खेड़ा,सनी बत्रा, बृजेश गुप्ता,नरेश पसरीचा, मोहित अग्रवाल,जीतू गंगवार, देव चौधरी,महक चौधरी, नितिन कश्यप,अंकित गगनेजा,केशव गुम्बर,यश कालरा,कुणाल ग्रोवर, गोल्डी गगनेजा, सार्थक सुखीजा, रौबिन फुटेला,मनीष फुटेला, संजीव कुमार,विक्की मुरादिया, समन मुंजाल,रजत गाबा,सचिन गाबा,रोहित कंबोज, रोहित सुदामा, चिराग अनेजा, कपिल चंद्रा, संदीप बत्रा, निकुल मुंजाल, विवेक गुप्ता, साहिल नारंग सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










