Spread the love

सितारगंज देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नें नगर अध्यक्ष विनय वाल्मीकि के नेतृत्व में दर्जनों सफाई कर्मचारियों नें उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर 4 दिसंबर 2018 के कर्मचारियों को सरकार के द्वारा नियमितीकरण के आदेश का स्वागत किया है देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए 4 दिसंबर 2018 से 10 वर्ष पूर्व कर्मचारियों को नियमीकरण की जगह 2025 तक 10 वर्ष पूर्ण कर्मचारियों का भी नियमिकरण की मांग की है सभासद अविनाश वाल्मीकि ने कहा 2018 की जगह जिन्हें 2025 तक 10 वर्ष पूर्ण होने बाले कर्मचारियों को भी स्थाई किया जाये। संघ के नगर अध्यक्ष विनय वाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन से घर के खर्च उठानें में बहुत कठिनाइयां होती हैं अगर सरकार 10 वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों का नियमित्तिकरण होता है तो कर्मचारियों को अपने परिवार के भरण पोषण में सहयोग मिलेगा इस मौके पर सभासद अविनाश वाल्मीकि , उत्तराखंड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय वाल्मीकि, सुखलाल ,रोहित ,उषा, कमल, विजय ,बॉबी भारती ,आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page