
रूद्रपुर मीना शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ने कहा कि उत्तराखंड के गाँधी एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक स्वर्गीय मुंशी हरि प्रसाद टमटा की पुण्यतिथि पर रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए मीना शर्मा ने कहा कि स्व. मुंशी हरि प्रसाद टमटा का जीवन सामाजिक समानता, न्याय और सद्भाव के लिए समर्पित रहा, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पंत, राहुल गाँधी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष फरीद अहमद मंसूरी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार रखे और स्व. टमटा के योगदान को याद किया।
इस अवसर पर गोपाल कृष्ण भसीन, सतीश कुमार, ज्योति टमटा, भूरी कोली, रेखा शर्मा, सचिन आनंद, कमल चुघ, क्षत्रपाल, नरेश कुमार, राधेश्याम बंसल,अरविंद सक्सेना, बाबू विश्वकर्मा,राकेश कोली, अशोक मंडल,पूर्व पार्षद मोहन भारद्वाज, पूर्व पार्षद बबलू सागर, अनिल हुडिया, सुभाष दिवाकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने किया।










