


काशीपुर -वार्ड नंबर 5 की पार्षद दर्शना रानी ने मनीमाजरा से संतोषी माता मंदिर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान निकाल लिया है। पंचकूला की ओर से आने वाले बरसाती पानी के कारण बार-बार टूटने वाली इस सड़क के लिए पार्षद ने अपने कोटे से बजट जारी कर ‘रोड-गली’ (Drainage System) बनवाने का निर्णय लिया है, ताकि भविष्य में सरकारी बजट की बर्बादी रोकी जा सके।समस्या का स्थायी समाधानअभी तक इस मार्ग पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर मानसून में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती थी। इससे प्रशासन का करोड़ों का बजट व्यर्थ हो रहा था और स्थानीय निवासियों व श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पार्षद दर्शना रानी ने बताया कि इस रोड-गली के बनने से बरसात का पानी सड़क के ऊपर न बहकर सीधे ड्रेन में जाएगा, जिससे सड़क की उम्र बढ़ेगी।
धार्मिक स्थलों और ट्रैफिक के लिए महत्वपूर्ण मार्ग
यह सड़क केवल स्थानीय जुड़ाव के लिए ही नहीं, बल्कि धार्मिक और यातायात की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है:
धार्मिक महत्व: इस मार्ग पर संतोषी माता मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, मनसा देवी मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर और मस्जिद जैसे कई प्रमुख धार्मिक स्थल स्थित हैं।कनेक्टिविटी: यह सड़क चंडीगढ़ पिपली टाउन और इंदिरा कॉलोनी से होते हुए पंचकूला और आगे शिमला तक के ट्रैफिक को जोड़ती है।
समाजसेवियों की मांग पर कार्रवाई
इलाके की इस गंभीर समस्या को समाजसेवी महंत रामेश्वर गिरी, मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय और हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स के सचिव शाम सिंह, चैयरमेन सुभाष धीमान ने पार्षद के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। पार्षद दर्शना रानी ने जनहित को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी। सभी ने मिलकर दर्शना रानी पार्षद का किया धन्यवाद।
निर्माण कार्य की समय सीमा:
पार्षद दर्शना रानी ने आश्वासन दिया कि इस सड़क और रोड-गली का निर्माण कार्य मार्च-अप्रैल 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस घोषणा के बाद स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस दूरदर्शी कदम की सराहना की है।








