Spread the love

हल्द्वानी शहर के पनचक्की मार्ग पर सिविल लाइन के निर्माण कार्य के चलते रोज़ाना यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सड़क पर चल रही खुदाई और निर्माण कार्य के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के चलते दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरने में अब पहले की तुलना में दोगुना समय लग रहा है। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बच्चे और व्यापारी सभी जाम से परेशान हैं। कई बार आपातकालीन सेवाओं को भी जाम के कारण देरी का सामना करना पड़ता है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सिविल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

You cannot copy content of this page