Spread the love

गदरपुर । उत्तराखंड भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी में एक प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है । उन्होंने बताया,
भारत में किसान का बेटा देश में आजादी के 70 साल बाद उपराष्ट्रपति बना है। पूरे देश ने देखा है कि उन्होंने सदन की गरिमा बनाए रखी है,लेकिन कांग्रेस उनको अनावश्यक रूप से टारगेट करने का कार्य कर रही है। महामहिम उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने हमेशा गरीबों के कल्याण और संविधान की रक्षा की बात की है। हाल में ही उपराष्ट्रपति महोदय द्वारा किसानो के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाने के सम्बन्ध में सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कृषि मंत्री से सवाल किया था। सभी दलों एवं किसानो ने उनकी प्रशंसा की थी कि किसान के पक्ष को बखूबी उठाया गया है। कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ उच्च सदन के महासचिव को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) उसे बर्दास्त नहीं करेगी और यदि कांग्रेस ने अपना प्रयास जारी रखा,तो इसके लिए भारतीय किसान यूनियन
(अराजनैतिक) नई दिल्ली जन्तर-मन्तर पर प्रदर्शन करने पर विचार करेगी। हमें किसान पुत्र उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ पर गर्व है। 

You cannot copy content of this page