
देहरादून निकाय चुनाव प्रभारी प्रकाश जोशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव और जिला पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के देहरादून निकाय चुनाव प्रभारी प्रकाश जोशी ने मसूरी के कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित होकर चुनाव मैदान में उतरने का आहवहान किया। प्रकाश जोशी ने कहा कि नगर पालिका मसूरी में 13 वार्ड है और कांग्रेस पार्टी द्वारा 13 वाडो में 13 सशक्त कमेटी गठन करेगा । उन्होने कहा कि उनके द्वारा मसूरी के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पार्शद, पूर्व पार्षद और जिनके द्वारा चुनाव लड़ा गया है उन पर पूरा फोकस किया गया। जल्द वार्डो की कमेटी गटप करने के बाद वार्डों की बैठक की जाएगी और वार्ड केें कांग्रेस कार्यकर्ता तय करेंगे कि उनके वार्ड से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा और पालिकाध्यक्ष के लिये चुनाव कौन लडेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बयान दे रहे है कि उत्तराखंड की नगर निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा सभी सीटों को जीतने का काम करें ऐसा लग रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर ऐसा था तो भाजपा ने स्थानीय चुनाव सही समय पर क्यों नहीं करे, क्यों भाजपा के लोग चुनाव से भाग रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा की गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय और निगम और पंचायत को भारी मतों से जीतने का काम करेगी।
प्रकाश जोशी ने कहा कि पत्रकारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा पर पत्रकारों के साथ अभ्रदता करने के आरोप से वह सहमत नहीं है। भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस और पत्रकारों को लडाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस और प्रशासन की तरफ से भारी चुक है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के द्वारा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और नशे के खिलाफ एक प्रदर्शन कर सचिवालय कूच किया जा रहा था जिसका समर्थन में सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ करण मेहरा भी गए थे तभी पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफतार कर ,बसों में बैठकर पुलिस लाइन ले जाया गया जबकि वहा पर प्रशासन की ओर से पूर्व में से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था जिसमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बताओ मुख्य अतिथि मौजूद थे जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भडक गए और सौरभ बहुगुणा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे क्योकि उनका सरकार के खिलाफ आक्रोष था। ऐसे में कुछ पत्रकारों ने इसको लेकर आपत्ति करने लगे जिससे पत्रकारों और कंग्रेस के बीच कुछ झडप हो गई। जिसको पत्रकार बंधुओ ने सही नहीं समझा होगा उन्होंने कहा कि पत्रकारों को कांग्रेस का सहयोग करना चाहिए था क्योंकि कांग्रेस का सरकार के प्रति आक्रोश था उन्होंने कहा कांग्रेस और पत्रकारों को आपस में भिडाने को लेकर भाजपा की साजिश है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी द्वारा बैठक में कार्यकर्ताओं को नया जोश मिला है उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 13 वार्डों और अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय बनाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर गोदावरी थापली, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, महिमानंद, तेजपाल रौथाण, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, जसबीर कौर, भगवती प्रसाद कुकरेती, रामप्रसाद कवि, राजीव अग्रवाल, रमेश राव, भगवान सिंह धनाई सहित कई लोग मौजूद थे।










