Spread the love


सितारगंज सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने जिला सभागार में सड़क महकमों के अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण कार्यो की विस्तार पूर्वक गहनता से समीक्षा की। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क निर्माण का जो भी कार्य चल रहा है उसमे तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को सड़क जाम व दुर्घटनाओं से निजात मिल सकें। समीक्षा बैठक में उधम सिंह नगर जनपद के भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिन्दल ने सहभागिता की बैठक के दौरान केंद्रीय भूतल परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के समक्ष विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में सितारगंज क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया सितारगंज बाई पास में लगातार जाम के झाम से लम्बे समय से आमजन परेशान है कमानी पुल के समीप की सड़क व क्षतिग्रस्त पुल की दयनीय स्थिति के संबंध में कमल जिंदल ने मंत्री अजय टम्टा का समक्ष समस्या रखी तुरंत संज्ञान लेते हुए मंत्री अजय टम्टा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ताकि आमजन को असुविधाओं का सामना न करना पड़े।

You cannot copy content of this page