Spread the love

लोहाघाट का राजकीय पीजी कॉलेज जो उत्तराखंड का एक मात्र ऐसी उच्च शिक्षण संस्था है जिसके नाम के आगे स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष का नाम जुड़ा हुआ है। इस महाविद्यालय को जोड़ने वाले सड़क मार्ग व परिसर के साथ-साथ देवदार बनी में गंदगी द्वारा बनाया गया अपना साम्राज्य मीडिया रिपोर्ट के बाद अब यह सभी को दिखाई देने लगा है लोगों के द्वारा कूड़ा डालकर देवदार बनी में काफी गंदगी की गई थी। आज स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका, राय नगर चौड़ी के जनप्रतिनिधियों एवं महाविद्यालय परिवार सक्रियता के संयुक्त प्रयासों से यहां पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के विशेष सहयोग से विशेष स्वछता अभियान संचालित किया गया है जिसमें राय नगर चौड़ी के ग्राम प्रधान प्रशासक जितेंद्र राय के नेतृत्व में राय नगर चौड़ी की महिलाओं व युवाओं ने विशेष सहयोग दिया। अब इन स्थानों पर कूड़ा फेंकने वाले लोगों को अपनी आदत बदलनी होगी। इन स्थानों बराबर तीसरी आंख नजर रखेगी तथा गंदगी करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करना आसान हो जाएगा। आज तहसीलदार जगदीश नेगी, राय नगर चौड़ी के प्रधान प्रशासक जितेन्द्र राय, भैरब राय, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, सभासद आशिष राय, महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता व प्रवक्ता डॉ प्रकाश लखेड़ा की संयुक्त पहल पर आज परिसर वह देवदार बनी को चमका दिया। जिसमें बीएड के छात्र छात्राओं का उल्लेखनीय सहयोग रहा। नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र से बाहर जाकर इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भैरव दत्त राय ने सभी लोगों से इस खूबसूरत स्थान को कूड़ा फेंक कर गंदगी न करने की अपील की। स्वच्छता अभियान पालिका के पर्यावरण मित्रों ने अपना भरपूर योगदान दिया।

You cannot copy content of this page