Spread the love


गदरपुर । पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर के 248 विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट पंतनगर यूनिवर्सिटी में विभिन्न विभागों में जानकारी देने के उद्देश्य से भ्रमण करवाया गया । पांच बसों में पहुंचे 248 बच्चों को मत्स्य पालन, पशुपालन विभाग, हॉर्टिकल्चर, कम्युनिकेशन तथा अन्य विभागों में विभिन्न प्रोफेसर के द्वारा जानकारी दी गई, वही बच्चों ने जानकारी प्राप्त करने के उपरांत, सवाल जवाब करते हुए अपना ज्ञान वर्धन किया। इससे पूर्व राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर से पांच बसों के काफिले को को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परशुराम दिवाकर जी द्वारा रवाना करवाया गया। साथ ही साथ विद्यालय के अध्यापक पुष्कर सिंह बिष्ट, अश्विनी शुक्ला, जगदीश पंत ,दिव्या पंत, देवकी नंदन भट्ट, डॉ शांतनु त्यागी, जिला मंत्री विवेक कुमार पवार, एनसी जोशी, कमल जोशी, श्रीवास्तव जी, हुसन पाल, सोनू पांडे और अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी गण के अलावा बच्चे मौजूद थे।

You cannot copy content of this page