गदरपुर । उत्तराखण्ड अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य बाबू सिंह तोमर ने समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता की। बाबू सिंह तोमर ने कहा कि बुक्सा आदिम जनजाति आयोग द्वारा एक दिसम्बर 2024 को बुक्सा आदिम जनजाति महोत्सव 20 24 में श्री पुष्कर सिह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्चुअल सम्बोधन में दी गयी दो सौगातें ऐतिहासिक हैं
उन्होंने कहा,वर्षों से अपेक्षित “बुक्सा विकास भवन ” को श्री गुंजन सुखीजा जिलाध्यक्ष भाजपा काशीपुर के सहयोग से समाज को प्राप्त होना और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गूलरभोज का नाम परिवर्तित करके राजा जगतदेव सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गूलरभोज किया जाना सम्पूर्ण समाज लिये गौरव की बात है।
आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि एक मुख्य मंत्री द्वारा इतने शहर तरीके से दो सौगातें प्राप्त हुई।
बाबू सिंह तोमर ने कहा ,इसके लिए ग्रामों में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार और गुंजन सुखीजा जिलाध्यक्ष भाजपा का ग्राम-प्राम में सम्मान किया जायेगा।
वार्ता के दौरान गोविंद सिंह अध्यक्ष , निवर्तमान प्रधान मनोज देवराड़ी एवं अजय सिंह राजपूत,विजय सिंह ,करम सिंह, भूपेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा दिनेशपुर, राजकुमार जिला अध्यक्ष भाजपा जनजाति मोर्चा, मुकेश सिंह राणा, निवर्तमान प्रधान, वीर सिंह ,जगदीप सिंह, बिहारी सिंह ,फूल सिंह ,मदन सिंह, कुंवर सिंह, रमेश सिंह, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।

