
गदरपुर । विधानसभा गदरपुर के तीनों मंडल गदरपुर,दिनेशपुर व केलाखेड़ा का संयुक्त कार्यक्रम माननीय विधायक के कैम्प कार्यालय,गूलरभोज पर ‘बजट पर चर्चा’ के आयोजन किया गयाजिसमें विकसित-आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने और आर्थिक विकास की गति को और तेज करने वाले केन्द्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण उपस्थित महिला मोर्चा की कुमाऊँ सयोजक अंजू भुडडी,प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा नरेश हुडिया,प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा राकेश सिंह,मंडल अध्यक्ष दिनेशपुर विश्वजीत मंडल,मंडल अध्यक्ष केलाखेड़ा शशि प्रीत सिंह सहित पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों के साथ लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन लगाकर लगभग 300 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ देखा ।कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने बजट को दूरगामी और दूरदर्शी बताया साथ ही साथ उत्तराखंड के लिए इस बजट में अधिक धनराशि की भी व्यवस्था की गई है। जिससे उत्तराखंड के विकास में पंख लगेंगे,उन्होंने बजट के लिए सर्वस्पर्शी,जनकल्याणकारी और दूरदर्शी बजट हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी एवं केंद्र सरकार का सह्रदय आभार एवं अभिनन्दन व्यक्त किया।










