Spread the love

वार्ड नंबर 4 के वाल्मीकि मंदिर पर चलाया सफाई अभियान
बैठक करके पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

गदरपुर । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर चल रहे कार्यक्रमों में से एक गाँव,बस्ती चलो अभियान के तहत निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गदरपुर नगर पालिका के वार्ड न०.4 अतः बूथ संख्या 56 पर पहुंचे।वार्ड न०4 स्थित श्री महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर स्वच्छता अभियान के निमित सफाई कर बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,जिसमे विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पर्यावरण मित्रों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
बैठक के उपरांत गुंजन सुखीजा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना,सभासद अश्वनी कुमार और परमजीत सिंह पम्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जय भाजपा का उद्घोष करते हुए यात्रा निकाली।
इस मौक़े पर गुंजन सुखीजा ने कहा कि “भाजपा का स्थापना दिवस सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक उत्सव है क्योंकि भाजपा ने सदैव राष्ट्र व समाज हित की भावना के साथ कार्य किया है और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ साथ विश्व की सबसे अनुशासित पार्टी बने रहने की शुभकामनाएं मैं सभी कार्यकर्ताओं को देना चाहता हूँ।”
इस अवसर पर अशोक छाबड़ा,राकेश कुमार,राजेंद्र कुमार ,अरविंद पाल,कुनाल रस्तोगी,गोलू,आकाश कोचर,पन्नू,रजत,अजय,विजय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page