केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से अल्पसंख्यकों को कराया अवगत
गदरपुर।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि अल्पसंख्यक वर्ग को समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जाए।गदरपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से हुए संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के हित के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा सभी राजनीतिक दलों ने अल्पसंख्यकों के वोट का केवल इस्तेमाल किया है।लेकिन उन्होंने उनके उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री जुल्फकार अली ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।जबकि अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार प्रदेश का चहुमुखी विकास कर रही है। अल्पसंख्यकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।अधिक से अधिक अल्पसंख्यकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी,प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा,जहीर अंसारी,जियाउद्दीन अंसारी, अंजार हुसैन,आबिद,अहमद हसन,नजीर सकलैनी,रासम सकलैनी,सैफ अली,आजम, जमील,यूसुफ,अमीर अहमद बंजारा,अबरार,फहद,वसीम, राजा कमाल,नाजिम,साजिद पाशा,सद्दाम,मोहम्मद अहमद, सलीम,नईम,सतीश,यशपाल सिंह सहित अल्पसंख्यक समुदाय के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।







