
हल्द्वानी जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग हल्द्वानी में शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलते हुए फतेहपुर, लामाचौड़, गोलापुर और दौलतपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान गोपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह की आवास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई जिससे क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारीयो में हड़कंप मच गया। आबकारी टीम ने मौके से 65 टेट्रा पैक देसी शराब और 42 पव्वा अंग्रेजी शराब अंग्रेजी शराब एवं 156 पाउच कच्ची शराब जब्त की। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। बरामद समस्त शराब को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक करवाई की गई है आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है की जनहित में आवे शराब के विरुद्ध या अभियान आगे भी लगातार और शख्ती के साथ जारी रहेगा।










