Spread the love

सितारगंज:(अश्वनी दीक्षित) बहुजन समाज के महानायक डॉ. भीमराव अम्बेडर और बहुजन आंदोलन के प्रणेता काशीराम की विचारधारा “बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय” को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जनपद उधमसिंहनगर के सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में संदीप कुमार पुत्र रामबढ़ाई प्रसाद, निवासी ग्राम गोठा को विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि संदीप कुमार अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए क्षेत्र में पार्टी के संगठन को मजबूत करेंगे और पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा सामाजिक न्याय के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह फैसला आगामी समय में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और बहुजन समाज की आवाज को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा पार्टी पदाधिकारियों ने संदीप कुमार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी नई मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

You cannot copy content of this page