Spread the love

रूद्रपुर,   कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन द्वारा महिलाओं को दत्तक ग्रहण (कारा) से संबंधित जानकारी एवं छोटे एवं बड़े बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी, उन्होंने बताया कि यह सम्पूर्ण जानकारी टोल फ्री नं. 1800111311 पर संपर्क कर भी प्राप्त की जा सकती है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कारा के माध्यम से ही विधिक रूप से दत्तक ग्रहण प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान चांदनी रावत द्वारा सभी को चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएँ तथा टोल फ्री नं. 1098 के संबंध में भी जानकारी दी गयी।

जागरूकता कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर आंचल व कार्यकत्री कंचन सहित 50 महिलाएं उपस्थित थीं।

You cannot copy content of this page