
नानकमत्ता में कांग्रेस नेता हरिओम राणा के आवास पर होली मिलन समारोह, नेपाल से आए कलाकारों ने बांधा समा
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिओम राणा ने अपने निज निवास नानकमत्ता में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
होली मिलन समारोह के दौरान रंग, गुलाल और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नेपाल से आए कलाकार रहे, जिन्होंने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कलाकारों की लोकनृत्य और संगीत प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और देर तक तालियों की गूंज सुनाई देती रही।इस अवसर पर हरिओम राणा ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और सांस्कृतिक आदान–प्रदान को भी बढ़ावा देते हैं।समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां राजनीति से इतर सामाजिक और सांस्कृतिक एकता की झलक देखने को मिली।










