
हल्द्वानी में १ जून को प्रस्तावित जय हिंद रैली की सफलता को लेकर महानगर कांग्रेस कार्यालय शक्ति विहार कॉलोनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओ की एक महत्व पूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमे कार्यकर्ताओ ने हल्द्वानी में आयोजित जय हिंद रैली में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर उसे सफल बनाने का संकल्प लिया। इस से पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सी पी शर्मा, महामंत्री संघटन योगेश चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत संदीप चीमा,और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पंत की अगुआई में जय हिंद रैली की सफलता को लेकर व्यापक मंथन हुआ, और तय हुआ की रुद्रपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी जय हिंद रैली में जायेंगे, इस अवसर पर श्री गावा, श्रीमती शर्मा, श्री सी पी शर्मा, श्री पंत महामंत्री संघटन योगेश चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत संदीप चीमा,सहित पार्षद चिराग कालडा, अशफाक अहमद, पूर्व पार्षद राजेश सिंह, मोहन भारद्वाज, पार्षद प्रत्याशी अर्जुन विश्वास,अनुज दिक्षित, सुनील आर्य, अभिमन्यु रॉय, उमर अली सलमानी, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा,उमा सरकार, दिनेश मौर्य, रविंद्र गुप्ता,नरेश सागर, ओमप्रकाश,सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने किया।




