पालिका के समस्त कर्मचारी मांगे पूरी न होने पर 9 जनवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे

बाजपुर।नगर पालिका परिषद कार्यालय स्टाफ एवं सफाई कर्मचारी पर्यावरण मित्रों सहित आक्रोशित 31 कार्मिको ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सीताराम तिवारी एवं स्वच्छकर सफाई कर्मचारी संघ शाखा बाजपुर के अध्यक्ष चंद्रजीत प्रेमी के नेतृत्व अधिशासी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एवं नोटिस देकर 48 घंटे के अंदर कार्यवाही करने चेतावनी देते हुए हड़ताल पर चले जाने के लिए कहा गया है।उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सीताराम तिवारी एवं स्वच्छकर सफाई कर्मचारी संघ शाखा बाजपुर के अध्यक्ष चंद्रजीत प्रेमी ने कहा पालिका के अंतर्गत कार्य न्यूनतम वेतन कार्यालय स्टाफ एवं सफाई कर्मचारी सहित 31 कार्मिकों को महा दिसंबर 2023 का वेतन डीए तथा अन्य भत्ते सहित भुगतान पूर्व की भांति किया जाए।वर्ष 2011 से भविष्य निधि आयुक्त के आदेश अनुसार वर्ष 2019 तक का पीएफ अभिदान व नियोक्ता अंशदान सहित 24 प्रतिशत धनराशि को एक मुस्त पीएफ खातों में जमा कराया जाए। वर्ष 11,10,1989 से समस्त स्टाफ पालिका परिषद में कारयत है। पालिका परिषद में ठेका प्रथा पर कार्यत कर्मचारियों को दैनिक वेतन एवं न्यूनतम वेतन कर्मचारी के रूप में नियुक्ति की जाए। चेतावनी देते हुए कहा है कि 48 घंटे में चारों भागों को पूर्ण रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है 9 जनवरी से पालिका के समस्त कर्मचारीगण कामबंद,कलम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर अनिल वाल्मीकि,विनोद वाल्मीकि,संजय सक्सेना,विकास वाल्मीकि, नंदकिशोर सागर सहित मौजूद थे।







