रूद्रपुर,
एडिएंट इंडिया प्रा लि पंतनगर रुद्रपुर उधमसिंह नगर कंपनी के कर्मचारियों की यूनियन एडिएंट कर्मकार यूनियन पंतनगर रुद्रपुर उधम सिंह नगर संबद्ध भारतीय मजदूर संघ का पांचवां द्विवार्षिक अधिवेशन कार्यकारणी चुनाव जे के जी फूड महल जयनगर रुद्रपुर में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ!
मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार जोशी जिला संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ उधम सिंह नगर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया पुरानी कार्यकारणी ने अपने अनुभव और उपलब्धियों को सभी सदस्यों से साझा किया और कई सदस्यों ने अपने विचार रखे तत्पश्चात गंगा सिंह मेवाड़ी ने पुरानी कार्यकारणी को भंग किया इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई चुनाव कराने में मिथिलेश जोशी,किशन बिष्ट और वीरेंद्र नेगी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इन तीनों सदस्यों के निर्देशन और देख रेख में चुनाव हुआ तत्पश्चात परिणामों की घोषणा की गई गंगा सिंह मेवाड़ी लगातार पांचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुने गए इसके लिए उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताया
उपाध्यक्ष.योगेंद्र सिंहकोषाध्यक्ष,प्रेम सिंह नेगी
महामंत्री,पवन कुमार नेवालियासंयुक्त मंत्री,देवकीनंदन शर्मा
संगठन मंत्री,गोपाल रामप्रचार मंत्री,निरपेंद्र नाथ विश्वाश
वरिष्ठ सदस्य,प्रमोद पुनेठासदस्य,संजीव कटियार
चुने गए सभी विजय प्रत्याशियों को मोहन चंद्र जोशी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी सभी विजय प्रत्याशियों ने विश्वाश जताने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गंगा सिंह मेवाड़ी ने लगातार पांचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के लिए सभी सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया साथ ही भरोसा दिलाया वे उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगेसभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम के लिए अपना अमूल्य समय निकालने के लिए मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार जोशी जिला संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ उद्यम सिंह नगर का आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम के सफल और शानदार आयोजन के लिए मिथिलेश जोशी ने सबको धन्यवाद किया और सभा का समापन हुआ।







