Spread the love

दिनांक 06 फरवरी 2025 को तहसील बेरीनाग के राजस्व क्षेत्र में एक नाबालिग से शारीरिक शोषण कर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के संबंध में अभियुक्त विजय कोहली को दिनांक 03.03.2025 को गिरफ्तार किया गया था। इस प्रकरण में अभियुक्त विजय कोहली की सहायता करने वाली महिला सुनीता देवी उर्फ सोनी कोहली पत्नी विनोद कुमार निवासी ग्राम खजुरिया श्रीराम, थाना भूता, जिला बरेली (उ0प्र0), हाल निवासी बलियापानी, गंगोलीहाट का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली झूलाघाट श्री संजीव कुमार द्वारा मामले की जांच की जा रही थी। सीओ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी एवं सर्विलांस की मदद से अभियुक्ता सुनीता देवी उर्फ सोनी कोहली (उम्र 28 वर्ष) को रूद्रपुर से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के उपरांत अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पुलिस टीम – अ0उ0नि0 अशोक चौधरी, हे0का0 सुन्दर सिंह पोखरिया, म0हो0गा0 ज्योति ऐरी, हे0का0 हेम चन्द्र सिंह (सर्विलांस सैल), का0 कमल तुलेरा (सर्विलांस सैल)

You cannot copy content of this page