Spread the love

गदरपुर। क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित एवं महत्वपूर्ण डल बाबा मंदिर से बौर जलाशय होते हुए तिलपुरी वन बैरियर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के अथक प्रयासों से। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना का औपचारिक अनुमोदन कर दिया गया है,जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने बताया कि यह सड़क मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत हुई है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। लगभग 12.675 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये की लागत व्यय होगी।

You cannot copy content of this page