Spread the love

सितारगंज की गल्ला मंडी में दो दिन का रखा गया समागम जिसमें क्षेत्र भर से सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। इस धार्मिक समागम में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी दलजिंदर सिंह कुक एवं देवेंद्र सिंह द्वारा विशेष रूप से एक धार्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी लगाने का मुख्य उद्देश्य सिख धर्म की मूल शिक्षाओं और इतिहास की जानकारी बच्चों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है, लेकिन इसके साथ-साथ उन्हें अपने धर्म और संस्कृति के बारे में भी पूर्ण जानकारी होनी चाहिए उन्होंने आगे कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर दो दिन का यह समागम आयोजित किया गया है, ताकि नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास, गुरुओं की शिक्षाओं और सिख परंपराओं से जुड़ सके समागम के दौरान गुरबाणी कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के लिए लंगर एवं भंडारे की भी विशेष व्यवस्था की गई, जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं संगत बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन की सराहना की। दो दिवसीय इस समागम ने सामाजिक एकता और धार्मिक जागरूकता का संदेश दिया।

You cannot copy content of this page