
गदरपुर । पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर “मिन्टू” द्वारा 22 फरवरी को आवास विकास स्थित डॉ. हेडगेवार पार्क में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर प्रेस वार्ता की गई।
इस दौरान उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में हिंदुओं को जागरूक करने के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हिंदू धर्म के प्रति लोगों की आस्था के संबंधित तमाम मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी तथा सम्मेलन में सम्मिलित होने आए लोगों से वार्ता/चर्चा भी की जाएगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक बंटी छाबड़ा,
सह-संयोजक प्रमोद नेगी, सह-संयोजिका पूनम कोशिक ,सभासद सचिन गुप्ता,दर्शन सिंह नेगी,पंकज कांडपाल,गुलशन आनंद,जुगनु सुखीजा,मंजू गुम्बर एवं आकाश कोचर उपस्थित रहे।










