Spread the love

दिनांक 2 मार्च को गढ़ीनेगी निवासी श्रीमति दर्शना देवी जी (पत्नी स्व० श्री हंसराज लोहिया जी) के देहावसान के पश्चात उनके सुपुत्र सुरेश लोहिया जी, नरेश लोहिया जी, गुरमीत सिंह जी एवम अरुण लोहिया जी ने माता जी की इच्छानुसार नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
माता जी की आंखें अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी बनकर उजाला फैलाएंगी।
वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर की देखरेख में माता जी का नेत्रदान मुरादाबाद की सी एल गुप्ता आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो लोहिया परिवार के महान उदारता व माता जी की धार्मिक प्रवृत्ति के अनुरूप है।
वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के संस्थापक सदस्य दीपक मित्तल जी ने बताया कि भारत में 12 मिलियन से अधिक अंधत्व के शिकार लोगों में से 4 मिलियन कॉर्निया की कमी के कारण देख नहीं पाते हैं और इस कमी को मृत्यु उपरान्त नेत्रदान के माध्यम से दूर किया जा सकता है।
संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल जी ने बताया कि नेत्रदान करवाने के लिए वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के नेत्रदान सहायता हेतु (24×7)
98370 80678 या 9548799947 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर के तत्वाधान में सम्पन्न इस महान कार्य के प्रति संस्थापक सदस्य आशीष गुप्ता जी,अजय अग्रवाल जी, दीपक मित्तल जी, अध्यक्ष विकास जैन जी, सचिव प्रियांशु बंसल जी, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल जी व नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सीए सचिन अग्रवाल जी ने परिवार का आभार व्यक्त किया और परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की तथा क्षेत्र वासियों से मरणोपरांत नेत्रदान कराने में सहयोग का आह्वान किया।

You cannot copy content of this page