
सितारगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा के द्वारा की गई इस मौके पर कार्यक्रम में शहर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम प्रधानगण एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे। थाना दिवस के दौरान उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया प्रत्येक शिकायत का क्रमवार पंजीकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मौके पर ही यथासंभव समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिन प्रकरणों में विस्तृत जांच अपेक्षित है, उनमें त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों द्वारा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के संबंध में अपने सुझाव एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी समस्याओं के समाधान हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गयाकार्यक्रम शांतिपूर्ण हुआ। अंत में उपस्थित सभी नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु थाना दिवस में सहभागिता की अपील की गई।










