किच्छा प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस व उत्तराखंड आंदोलनकारी डॉ गणेश उपाध्याय, उत्तराखंड आंदोलनकारी विनोद जोशी जी के परिवार के साथ दुःख की घड़ी में कुछ क्षण बिताये , जब उनके परिवार के एक उभरते सितारे दिनेश जोशी जी के असमय निधन पर हमने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। दिनेश जोशी जी ने मुंबई में कई सीरियल्स में अपने अभिनय का जौहर दिखाया था। उनके घर जाकर हमने उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के सदस्यों से मिलकर ढांढस बंधाया। विनोद जोशी जी ने बताया कि बीते ढाई वर्षों में उनके परिवार पर कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है, जिससे वे कोई शुभ कार्य नहीं कर पाए। हम कामना करते हैं कि इस कठिन समय में परिवार को हौसला और शक्ति मिले तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्राप्त हो।
