Spread the love


देहरादून। उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष रणजीत सिंह नामधारी ने आज विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami तथा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री नामधारी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड पशु संरक्षण, पशु क्रूरता निवारण, निराश्रित पशुओं के कल्याण, पशु आश्रय गृहों के सुदृढ़ीकरण तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड पशु कल्याण Board के संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक लीलाधर बिष्ट एवं बोर्ड के समस्त कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्री नामधारी ने कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा पशु प्रेमियों के सहयोग से प्रदेश में पशु कल्याण योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, जिससे पशु संरक्षण एवं कल्याण को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में कुलतार सिंह नामधारी, एडवोकेट बलजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, ग्राम प्रधान हरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, ग्राम प्रधान मनीष राणा, राकेश कुमार, ग्राम प्रधान किशन सिंह कार्की, रामपाल सिंह राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मोगा ने भी रणजीत सिंह नामधारी का स्वागत किया। वहीं, उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अंथवाल ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बोर्ड में उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

You cannot copy content of this page