जनपद ऊधमसिंह नगर को कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव पंचायत सभागार रुद्रपुर में संपन्न कराए गए। चुनाव पर्यवेक्षक श्री अनुरोष एवं श्री राजीव बिष्ट की देखरेख में आयोजित चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा विभिन्न पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई।
चुनाव में निम्न पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया—
जिला अध्यक्ष – श्री पिंटू कुमार गौतम, जिला महामंत्री – श्रीमती इंदु भट्ट, उपाध्यक्ष(प्रथम) – श्री धीरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष (द्वितीय)–श्रीमती मीनाक्षी गोस्वामी,संगठन मंत्री–श्रीमती हेमा यादव,कोषाध्यक्ष–श्री रोहित शर्मा,ऑडिटर– श्री अंकित सक्सेना चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी से संगठन के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।


