Spread the love

सितारगंज (अश्वनी दीक्षित )विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सितारगंज उप जिला चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया विश्व पर्यावरण दिवस के । इस मौके पर उपस्थित अतिथियों एवं चिकित्सालय स्टाफ ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। ये न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, सितारगंज मंडल अध्यक्ष मुकेश संवाल, उप जिला चिकित्सालय के डॉ. कुलदीप यादव, प्रीत कुमार ग्रोवर, अजय कुमार, मुकेश पाल, शिव अरोड़ा, कंचन वर्मा, सतीश उपाध्याय, पंकज राणा, सुखदेव सिंह, मयंक अग्रवाल सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जन जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया

You cannot copy content of this page