(खबर पड़ताल)
रुद्रपुर। उत्तराखण्ड सरकार के परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रुद्रपुर बॉर्डर स्थित नारायण अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।भ्रमण के दौरान मंत्री प्रदीप बत्रा ने अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रदीप अदलखा से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ. प्रदीप अदलखा,डॉ. सोनिया अदलखा एवं उनकी टीम की सराहना की और उन्हें बधाई दी।इस अवसर पर गुरमीत सिंह, विधायक शिव अरोड़ा,पूर्व मेयर रामपाल सिंह,नरेंद्र अरोड़ा,राजकुमार खनिजो, राजकुमार फुटेला, सुनील ठुकराल, जतिन भसीन,अमित नारंग,मानस जायसवाल,पारस चुघ,गौरव जुयाल,राजकुमार गगनेजा, बलजीत गाबा,राजकुमार मिगलानी, बॉबी अरोड़ा, अजय चड्ढा,अमित अदलखा,हर्षित अदलखा,सन्नी अदलखा सहित नारायण अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


